Pak pilot killed by POK crowd-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारतीय पायलट समझकर पाक के पायलट को POK की भीड़ ने मार डाला

khaskhabar.com: शनिवार, 02 मार्च 2019 5:12 PM (IST)
भारतीय पायलट समझकर पाक के पायलट को POK की भीड़ ने मार डाला
नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में एयर स्ट्राइक करने घुसे पाकिस्तानी पायलट शहाजुद्दीन को पाक अधिकृत कश्मीर में भीड़ ने भारतीय पायलट समझकर मार डाला। पाकिस्तानी फाइटर जेट एफ-16 को भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन ने मार गिरा दिया था। इस फाइटर जेट को पाकिस्तान पायलट शहाजुद्दीन उड़ा रहे थे। आपको बताते जाए कि अंग्रेजी वेबसाइट फस्र्ट पोस्ट की रिपोर्ट ने बताया कि एफ-16 फाइटर जेट क्रैश होने के बाद पायलट शहाजुद्दीन पैराशूट के माध्यम बाहर निकल गए थे। पैराशूट के माध्यम से वह पीओके के नौशेरा सेक्टर में पहुंच गए, वहां पहुंचने के बाद लोगों ने उन्हें भारतीय पायलट समझकर पीट-पीटकर मार डाला। इस एयर स्ट्राइक में भारतीय फाइटर जेट भी क्रैश हुआ और पायलट विंग कमांडर अभिनंदन पीओके में गिरे थे। पीओके में गिरने के बाद लोगों ने भारतीय पायलट पर भी हमला कर दिया था। इससे उन्हें चोटें आईं थी। इसके बाद में पाकिस्तानी सेना के जवानों ने विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ लिया था। जब लोगों को पता चला कि विंग कमांडर शहाजुद्दीन पाकिस्तानी है तबतक बहुत देर हो गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया ।लेकिन जब तक विंग कमांडर की मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement