Pak Hindu spy has strong network, include 50 spies Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मजबूत है पाक के ‘हिंदू जासूस’ का नेटवर्क

khaskhabar.com: शनिवार, 20 अगस्त 2016 12:29 PM (IST)
मजबूत है पाक के ‘हिंदू जासूस’ का नेटवर्क
नंदलाल पांच अगस्त को वीजा और पासपोर्ट के साथ भारत पहुंचा था। जैसलमेर में रक्षा प्रतिष्ठानों की जासूसी का शक गया तो खुफिया एजेंसियों ने गुरुवार को नंदलाल को जैसलमेर की होटल मारू पैलेस से पकड़ा। तलाशी में रक्षा संस्थानों के गोपनीय दस्तावेज, नक्शे और फोटोग्राफ उसके पास मिले। पाकिस्तान और हिंदुस्तान दोनों की मोबाइल सिम उसके पास थी। नंदलाल पाकिस्तान के सांगड़ जिले के खीपड़ का रहने वाला है। पिछले छह साल से हिंदुस्तान में जासूसी कर रहा था। कई बार भारत आ चुका। इस बार ढाई साल बाद आया था। नंदलाल सीमा के इस पार के तस्करों को पाकिस्तान में मादक पदार्थ से लेकर हथियार और गोला बारूद सस्ते में मुहैया करवाता और बदले में सूचनाएं लेता था। ये सूचनाएं वाट्सऐप और स्काइप के जरिए आईएसआई को भेज रहा था। नंदलाल पाकिस्तान में टैक्सटाइल का बिजनेस करता है। एजेंसियों को शक है कि बड़ी मात्रा में आरडीएक्स इसने तस्करों के जरिए पाकिस्तान से भारत में भिजवाया। एजेंसियां पूछताछ कर रही है कि आखिर वो बारूद कहां है और इसका इस्तेमाल भारत में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए करने की साजिश तो नहीं और कहीं आंतकियों के किसी प्लान का नंदलाल हिस्सा तो नहीं।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement