Pahalgam terrorist attack: Former Chief Minister Ashok Gehlot will not celebrate his birthday this time-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पहलगाम आतंकी हमलाः पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस बार नहीं मनाएंगे जन्मदिन

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 अप्रैल 2025 12:55 PM (IST)
पहलगाम आतंकी हमलाः पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस बार नहीं मनाएंगे जन्मदिन
जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले ने हम सभी को अंदर तक व्यथित कर दिया है। परिवार के साथ सुखद समय बिताने के उद्देश्य से गए लोगों के लिए यह यात्रा एक जीवनभर का दुख दे गई। अभी तक उन परिवारों की मनोस्थिति सोचकर मन सिहर उठता है जिनके परिजनों को उनके सामने मार दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में मैंने इस वर्ष 3 मई को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। मेरी सभी प्रशंसकों एवं कार्यकर्ताओं से अपील है कि इस दिवस पर अगर आपने कोई कार्यक्रम प्रस्तावित किया है तो मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए इसे रक्तदान शिविर एवं सेवा कार्यों तक ही सीमित रखें। इसके अतिरिक्त किसी तरह का जश्न न मनाएं। यह उन सभी दिवंगत आत्माओं को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि है और उनके परिवारों के प्रति एकजुटता का प्रतीक है। इस दुख की घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement