Advertisement
सूरत में नववर्ष के जश्न पर शहर में 5 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

उन्होंने कहा कि सुरक्षा निगरानी के लिए 20 हाई-डेफिनिशन ड्रोन कैमरों और 50 से अधिक एआई-आधारित कैमरों की तैनाती की गई है, जिससे हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा सके। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिए शहर में 50 से अधिक स्थानों पर नाकेबंदी की जाएगी। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष ‘शी-टीम’ भी सक्रिय रहेगी।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि शराब और अन्य नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। पिछले 10 दिनों में 15 सौ से अधिक लोगों को नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया है। फिलहाल 380 ब्रेथ एनालाइजर और ड्रग्स डिटेक्शन किट की मदद से जांच की जा रही है। नशे की पुष्टि होने पर न केवल केस दर्ज किए जा रहे हैं, बल्कि वाहन भी जब्त किए जा रहे हैं।
पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नशे में वाहन चलाना पुलिस की ‘टॉप मोस्ट प्रायोरिटी’ में शामिल है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सूरत पुलिस की अपील है कि सभी नागरिक सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ नए वर्ष का स्वागत करें।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


