Our voters are standing with us, Bahujan Samaj Party is going to give very good results this time: Akash Anand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हमारा वोटर हमारे साथ खड़ा है, बहुजन समाज पार्टी इस बार बहुत अच्छा रिजल्ट देने वाली है : आकाश आनंद

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024 2:18 PM (IST)
हमारा वोटर हमारे साथ खड़ा है, बहुजन समाज पार्टी इस बार बहुत अच्छा रिजल्ट देने वाली है : आकाश आनंद
नोएडा। लोकसभा चुनाव में आम या खास सभी अपने मत का प्रयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बसपा कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने भी अपने परिवारजनों के साथ नोएडा में मतदान किया। आकाश आनंद ने कहा है कि इस बार जो बसपा ने मुद्दे उठाए हैं, हमारा वोटर उन मुद्दों को समझेगा और हमें जरूर वोट देगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि पहले मतदान करें और उसके बाद छुट्टी मनाएं। उन्होंने कहा कि जो सही वोटर हैं, वह इस बात को जरूर समझेगा। बढ़ती महंगाई पर बात करते हुए आकाश आनंद ने कहा कि घर में रहने वाली महिलाएं जो घर चलाती हैं, वह सिलेंडर के भाव, सब्जी-दाल के भाव को भली-भांति जानती हैं। उन्हें पता है कि इस बढ़ती महंगाई ने उनका बजट बिगाड़ रखा है। हमें उम्मीद है कि वह घर से बाहर आएंगी और जरूर मतदान करेंगी।
आकाश आनंद ने कहा कि लोग गुमराह करते हैं, प्रोपेगेंडा रचते हैं। लेकिन, हमें और हमारे समाज के सभी लोगों को पता है कि जो हमारे वोटर हैं, वह हमारे साथ खड़े हैं। हमारे कार्यकर्ता लोगों के साथ जमीन पर खड़े रहते हैं, आज से नहीं बल्कि कई सालों से।
उन्होंने कहा कि हमें पता है कि हमारा वोटर हमारे साथ खड़ा है और इस बार बहुजन समाज पार्टी बहुत अच्छा रिजल्ट देने वाली है।
गौरतलब है कि गौतमबुद्ध नगर में भाजपा प्रत्याशी महेश शर्मा समेत कई अन्य विशेष लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। सभी ने मतदाताओं से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में बाहर निकलकर अपने मत का प्रयोग करें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement