Advertisement
हमारी टीम पहली गेंद से आगे थी , वहां से पीछे मुड़कर नहीं देखा : रोहित शर्मा

रोहित ने टीम की सफलता का श्रेय उन लोगों को भी दिया जिन्होंने पर्दे के पीछे काम किया।
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, "काफी सारा श्रेय उन लोगों को भी जाता है जिन्होंने पर्दे के पीछे काम किया। हमारा काम आईपीएल की शुरुआत से काफी पहले शुरू हो जाता है। हम विश्लेषण करते हैं कि क्या गलती हुई, कहां सुधार करने की जरूरत है।"
अपनी कप्तानी को लेकर रोहित ने कहा, "आपको शांत रहने के लिए सही संतुलन चाहिए होता है। मैं वो कप्तान नहीं हूं जो किसी के पीछे डंडा लेकर भागूं। आप खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देकर ही बेहतर कर सकते हैं। अगर आप हमारी बल्लेबाजी देखेंगे तो हमारे पास केरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या हैं, हमने उन्हें पूरे सीजन रोटेट किया। हमारी गेंदबाजी में भी इसी तरह की गहराई है।"
इस मैच में रोहित ने टीम में लगातार खेलते आ रहे लेग स्पिनर राहुल चहर को बाहर रख ऑफ स्पिनर जयंत यादव को खेलाया। रोहित ने इस पर कहा, "चहर का बाहर जाना दुर्भाग्यपूर्ण, लेकिन रणनीतिक तौर पर हमें जयंत चाहिए थे। जब आप अपनी अंतिम-11 में बदलाव करते हो तो आप उसे बेहतर ही बनाना चाहते हो। आपको यह करना चाहिए वो भी बिना किसी के आत्मविश्वास को कमजोर करते हुए।"
रोहित ने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "हमने प्रशंसकों के बिना खेलने की कोशिश की, दुर्भाग्यवश वो यहां नहीं थे, लेकिन उनका समर्थन काफी मायने रखता है। प्रशंसक इस गेम को हमारे लिए खास बनाते हैं। वानखेड़े में खेलना मिस किया।"
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


