our militants killed by security forces-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

CRPF कैंप पर हमला: आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेरा, 4 आतंकी ढेर

khaskhabar.com: शनिवार, 26 जनवरी 2019 1:50 PM (IST)
CRPF कैंप पर हमला: आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेरा, 4 आतंकी ढेर
श्रीनगर। पाकिस्तान से आतंकियों ने भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में खलल डालने के लिए पुलवामा में हमला कर दिया है। इसको सुरक्षा बलों ने बड़ी मुस्तैदी से सामना करते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। इसके चार आतंकियों को मार गिराया गया है। साथ ही श्रीनगर के खोनमोह में स्कूल में छिपे दो आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। इस प्रकार भारतीय सुरक्षा बलों ने आज चार आतंकवादियों को मार गिराया है। पुलवामा में शनिवार को आतंकियों ने एक सीआरपीएफ कैंप पर अचानक हमला कर दिया। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर के दौरान दो आतंकियों को ढेर करने में कामयाबी पाई है। इससे पहले श्रीनगर के खोनमोह में सुबह से ही चल रही मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement