Our judges are not pro government: Supreme Court-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जज सरकार समर्थक नहीं, खामियां नजर आने पर खिंचाई करते हैं:SC

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 अक्टूबर 2017 5:25 PM (IST)
जज सरकार समर्थक नहीं, खामियां नजर आने पर खिंचाई करते हैं:SC
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि उसके न्यायधीश सरकार समर्थक नहीं हैं और खामियां नजर आने पर शीर्ष अदालत प्रतिदिन की अपनी कार्यवाही के दौरान सरकार की खिंचाई भी करती है। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए.एम. खानविल्कर और न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ की पीठ ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के पूर्व अध्यक्ष के आरोपों पर प्रकाश डालते हुए यह टिप्पणी की। एससीबीए के पूर्व अध्यक्ष ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में कहा था कि सर्वोच्च न्यायालय के कुछ न्यायाधीश सरकार समर्थक हैं। एससीबीए के पूर्व अध्यक्ष की बयान की ओर इशारा करते हुए न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि किसी को यहां आना चाहिए और देखना चाहिए की अदालत हर दिन कैसे सरकार की खिंचाई करती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement