Osama bin Laden son Hamza is dead: Reports-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेरिका नेे किया दावा, ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा भी मारा गया

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 अगस्त 2019 08:43 AM (IST)
अमेरिका नेे किया दावा, ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा भी मारा गया
वाशिंगटन। अमेरिका ने दावा किया है कि आतंकी संगठन अलकायदा (al Qaeda )के प्रमुख रहे ओसामा बिन लादेन ( Osama bin Laden)के बेटे हमजा बिन लादेन (Hamza bin Laden) की भी मौत हो गई है। यह बात तीन अमेरिकी अधिकारियों ने मीडिया रिपोर्ट में दावा किया है कि अमेरिका ने खुफिया जानकारी प्राप्त की है कि ओसामा बिन लादेन का बेटा मर गया है। आपको बताते जाए कि इसी वर्ष मार्च महीने में अमेरिका ने हमजा बिन लादेन का पता बताने वाले को 10 लाख डॉलर पुरस्‍कार देने का एलान कर दिया था। अमेरिका ने दावा किया था कि हमजा अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए उस पर हमले की साजिश को अंजाम देने में जुटा हुआ है। इसी को देखते हुए इतने बड़े पुरस्‍कार का एलान किया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement