Organizing the session on Cyber Safety in Arch Academy jaipur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आर्च एकेडमी में साइबर सेफ्टी पर सेशन का आयोजन

khaskhabar.com: सोमवार, 21 अगस्त 2017 6:47 PM (IST)
आर्च एकेडमी में साइबर सेफ्टी पर सेशन का आयोजन
जयपुर। इंटरनेट पर बढ़ते साइबर क्राइम को ध्यान में रखते हुए आर्च एकेडमी आॅफ डिजाइन में इंटरनेट सेफ्टी पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रिया सांखला को आमंत्रित किया गया। प्रिया सांखला Waysol नामक आईटी फर्म 2011 से संचालित कर रही हैं। साल 2015 में उन्होंने साइबर/ आईटी से सम्बन्धित सूचना एवं कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए सोसायटी हिन्द आशा का गठन किया। इस सेशन में छात्र/छात्राओं एवं फैकल्टीज का उन्होंने फेसबुक एवं अन्य सोशल साइट्स तथा बैकिंग सिक्योरिटी से जुड़ी जानकारी दी जैसे कि अपने महत्वपूर्ण पासवर्ड्स का अपने मोबाइल फोन, पीसी में सेव ना करके अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए।
आगे उन्होंने बताया कि इंटरनेट बैकिंग के लिए पर्सनल सिस्टम अथवा प्राइवेट ब्राउजर का उपयोग करें एवं साइबर कैफे में वर्चुअल की बोर्ड को काम में लेवें।
इसके साथ ही उन्होंने एटीएम क्लोनिंग, साइबर बुलिंग एवं आॅनलाइन पेमेंट रिकवर के बारे में भी कई टिप्स दिए।
वर्तमान में प्रिया सांखला जोधपुर पुलिस के साथ जुड़ी हुई हैं तथा जल्द ही वह दिल्ली पुलिस में शामिल होंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement