Organizing regular camps has opened the way for resolution on a large scale for complainants: Deputy Commissioner Dr. Virendra Kumar Dahiya-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नियमित शिविर के आयोजन ने शिकायतकर्ताओं के लिए खोले बड़े स्तर पर समाधान के रास्ते : उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 जुलाई 2024 6:41 PM (IST)
नियमित शिविर के आयोजन ने शिकायतकर्ताओं के लिए खोले बड़े स्तर पर समाधान के रास्ते : उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया
समाधान शिविर की प्रगति का शिकायतकर्ताओं को मिल रहा सीधा लाभ शिविर में समीक्षा से अधिकारियों पर समस्याओं का बोझ हो रहा है हल्का समाधान शिविर में 267 समस्याएं आईं, 142 का हुआ मौके पर निदान
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा जिला सचिवालय और उपमंडल स्तर पर नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे जनता समाधान शिविरों ने शिकायतकर्ताओं के लिए बड़े पैमाने पर समाधान के रास्ते खोल दिए हैं। ये समाधान शिविर रोजाना समीक्षा के साथ आगे बढ़ रहे हैं और शिविर की प्रगति का शिकायतकर्ताओं को सीधा लाभ मिल रहा है। रोजाना की समीक्षा से अधिकारियों पर समस्याओं का बोझ हल्का हो रहा है।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया शिकायतकर्ताओं से प्राप्त समस्याओं के निदान में गहन रुचि लेते हैं, जिसका लाभ शिकायतकर्ताओं को बड़े स्तर पर मिल रहा है। इन समाधान शिविरों में जनता की पुकार पर कार्यवाही की जाती है। शिविरों में जनता की समस्याओं की हो रही सुनवाई से राज्य सरकार की कार्यशैली के प्रति लोगों का विश्वास भी बढ़ रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविर में कभी समस्याएं ज्यादा पहुंच जाती हैं, तो कभी इनका प्रतिशत कम रह जाता है। इस अंतराल को देखकर लगता है कि हमने जो यात्रा लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर शुरू की थी, उसमें हमें उम्मीद से ज्यादा सफलता मिली है। सप्ताह भर में यहां समस्याओं को लेकर आने वालों का प्रतिशत कई बार 350 से ज्यादा तो कभी 250 से ऊपर दिखाई पड़ा। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि समस्याओं के समाधान का स्तर मजबूत है और इसका लाभ शिकायतकर्ताओं को मिल रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि शिविर में समस्याओं को लेकर पहुंच रहे शिकायतकर्ताओं का शिविर के प्रति मनोबल बढ़ा है और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनकी नियमित समस्याओं के समाधान से लोगों का प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। उपायुक्त ने बताया कि सावन के मौसम को ध्यान में रखते हुए कुछ दिन पूर्व शुरू किए गए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को भी बड़ी सफलता मिल रही है।
उपायुक्त ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह अभियान प्रगति के पथ पर है। शिविर में पहुंचने वाले हर व्यक्ति को वन विभाग द्वारा एक-एक पौधा दिया जाता है, जिससे पौधरोपण के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है। शिकायत के समाधान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की यह पहल लोगों के जीवन का हिस्सा बन गई है। उपायुक्त ने शिकायतकर्ताओं से आह्वान किया कि समाधान शिविर में जो समस्याएं पहुंच रही हैं, उनका निदान संभव है।
शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे सुरेन्द्र वासी छाजपुर खुर्द ने ट्रांसफार्मर का लोड अधिक होने के कारण नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की। उन्होंने लोड की स्थिति प्रशासन के सामने रखी और बताया कि धान के इस मौसम में उनकी फसल प्रभावित हो रही है, जिससे ज्यादा लोड होने की स्थिति में मोटर जलने का खतरा बना रहता है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता शिव कुमार वासी विकास नगर ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि उन्होंने विकास नगर के वार्ड 16 में लाइट लगाने का कार्य किया था, जिसका श्रम उन्हें नहीं मिल पाया है। उन्होंने उपायुक्त से उनकी मजदूरी दिलवाने का अनुरोध किया। एक अन्य शिकायत में ग्यारहवीं के छात्र पुष्कर ने प्रशासन से अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि घरेलू समस्या के कारण उनका स्कूल में दाखिला नहीं हो पाया, जिसका उनके भविष्य पर प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने स्कूल में दाखिला कराने में सहयोग के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को मामले को देखते हुए मदद करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर निगम आयुक्त साहिल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, एडीसी डॉ. पंकज, एसडीएम मनदीप सिंह, सीटीएम टीनू पोसवाल, जिला परिषद की डिप्टी सीईओ कंचन, सीएमओ जयंत आहुजा, जिला रोजगार अधिकारी रीतू चहल, डॉ. ऊर्मील ईएसआई, डीडीपीओ विशाल परासर आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement