Opposition of the Pulwama attack across the country, Will not work with culinary artists-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलवामा हमले का देश में विरोध, पाक कलाकारों के साथ नहीं करेंगे काम,यहां देखें

khaskhabar.com: रविवार, 17 फ़रवरी 2019 10:20 PM (IST)
पुलवामा हमले का देश में विरोध, पाक कलाकारों के साथ नहीं करेंगे काम,यहां देखें
मुम्बई। पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर गुरुवार को हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में रोष व्याप्त है। इसको लेकर देश के हर कौने में पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। आज भी दिल्ली, मुंबई, जयपुर सहित देश के तमाम शहरों में आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ विरोध, प्रदर्शन और मार्च हुए। इन विरोध प्रदर्शन को लेकर सरकार से पाकिस्तान और आतंकवादियों को सबक सिखाने की मांग लगातार उठाई जा रही है। फिल्मकार अशोक पंडित ने बताया कि इस बात को ध्यान रखना चाहिए कि फिल्म इंडस्ट्री के लाखों लोग कंधे से कंधा मिलाकर सुरक्षा बलों और सरकार के साथ खड़े हैं। फिल्मी कलाकारों के संगठन आईएफटीडीए ने निर्णय ले लिया है पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं किया जाएगा। मुंबई में शहीदों को सलाम करने के कार्यक्रम में वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, सुरेश रैना और मोहम्मद कैफ जैसे क्रिकेटर भी सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement