Advertisement
जम्मू-कश्मीर में डबल इंजन सरकार का लाभ केवल भाजपा को मिला : उमर अब्दुल्ला

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा धर्म के नाम पर राजनीति की, हमने कभी ऐसा नहीं किया। मैं जानता हूं कि जब हम परेशान होते हैं, तो हर धर्म के लोग परेशान होते हैं। हमने कभी धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगे। ये भाजपा वाले डराने-धमकाने के अलावा कुछ नहीं करते।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने अफवाह फैलाई है कि अगर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस सत्ता में आते हैं, तो यहां आतंकवाद वापस आ जाएगा। मैं इन लोगों को याद दिलाना चाहता हूं कि जब मैं सत्ता में था, तो हमने यहां से आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म कर दिया था।
उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में मतदान तीन चरणों में होंगे। पहले चरण के लिए मतदान 18 सितंबर, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर और अंतिम चरण के लिए 1 अक्टूबर को होगा। चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


