one week long fair of khemababa started by today in barmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मारवाड़ के लोक देवता सिद्धश्री खेमाबाबा का भव्य मेला शुरू

khaskhabar.com: शनिवार, 10 सितम्बर 2016 10:15 AM (IST)
मारवाड़ के लोक देवता सिद्धश्री खेमाबाबा का भव्य मेला शुरू
बाड़मेर। मारवाड़ में सांपों के देवता के नाम से जाने जाने वाले सिद्धश्री खेमा बाबा का भव्य मेला मंगल आरती के साथ शनिवार को शुरू हो गया। मेला एक सप्ताह तक चलेगा। खेमा बाबा के मेले में बाड़मेर सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बाड़मेर जिले के बायतु उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित खेमा बाबा मन्दिर में भरे जाने वाले इस मेले को लेकर लोगों में काफी आस्था है। खेमाबाबा मंदिर में भव्य रात्रि जागरण के साथ ही मेला शुरू हो गया है। खेमा बाबा की प्रतिमा के दर्शनार्थ मंदिर में उमड़ पड़े लोगों का मानना है की खेमा बाबा सर्प देवता के नाम से प्रसिद्ध हैं। भोपों का नृत्य आकर्षण का केन्द्र

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement