Advertisement
व्हाइट हाउस में एक और भारतीय-अमेरिकी की बड़े पद पर नियुक्ति

व्हाइट हाउस में यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा।
वह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के विशेष सहायक रह चुके हैं और ओबामा के लिए देश और विदेश में यात्रा का आयोजन करने का काम देखते थे।
उनमें से एक कार्य गणतंत्र दिवस समारोह के लिए भारत में ओबामा की 2015 की ऐतिहासिक यात्रा का आयोजन था।
बाद में वर्गीज ओबामा प्रशासन में व्हाइट हाउस कॉम्प्लेक्स की देखरेख करने वाले प्रशासन और प्रबंधन के अध्यक्ष बने।
सैन्य कार्यालय निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति सोमवार को पोलिटिको द्वारा रिपोर्ट की गई थी और वर्गीज ने इसे लिंक्डइन पर पोस्ट किया है।
वर्गीज के माता-पिता केरल के तिरुवल्ला से अमेरिका आ गए थे, जहां उनका जन्म हुआ था और वे पेशे से वकील हैं।
वह बाइडेन प्रशासन में वरिष्ठ पदों पर नियुक्त 20 से अधिक भारतीय-अमेरिकियों में से एक हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


