मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मिच्चामई दुक्कादम। आशा है कि क्षमा और करुणा की
भावना हमारे समाज में एकता तथा सद्भाव की भावना को बढ़ाए।’’ पर्युषण पर्व
सात दिनों तक मनाया जाता है और इसका समापन संवत्सरी पर्व पर होता है।
मिच्चामई
दुक्कादम प्राकृत भाषा का एक प्राचीन मुहावरा है, जिसे किसी दुर्भावना या
बुरे कर्म की माफी मांगने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
(आईएएनएस)