किसान कल्याण मंत्री ने किया सूक्ष्म सिंचाई पायलेट परियोजना का निरीक्षण
khaskhabar.com: रविवार, 23 जून 2019 7:11 PM (IST)
ओमप्रकाश धनखड़ ने अमादलपुर में नहरी क्षेत्र विकास प्राधिकरण
(काडा) के मुख्य अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि जब तक किसानों के पास
सूक्ष्म सिंचाई के लिए अपने संयंत्र नहीं होते तब तक सिंचाई विभाग अपनी रेन
गन से सिंचाई कराए। साथ ही किसानों को अनुदान पर स्प्रिंकलर सिस्टम उपलब्ध
कराने की तुरंत फाइल चलाई जाए और इस कार्य में शासन-प्रशासन का पूरा सहयोग
दिलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पांच सौ एकड़ में सूक्ष्म सिंचाई के लिए
पायलेट आधार पर आरंभ यह परियोजना शुरू हुई तो अगले पांच सौ एकड़ पर भी
विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से आगामी खरीफ व रबी की
फसलों की सिंचाई का कार्य निर्धारित क्षेत्र में पूरा होना चाहिए।
कृषि
एवं किसान कल्याण मंत्री ने अमादलपुर सूक्ष्म सिंचाई पायलेट परियोजना का
निरीक्षण किया और सिंचाई विभाग के एक एसडीओ को अमादलपुर व सुबाना में चल
रही ऐसी परियोजना के लिए प्रभारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।