Advertisement
विपक्षी दलों को एकजुट करने के 'अगुआ' नीतीश से पुराने लोगों का हो रहा मोहभंग!

नीतीश के कभी विश्वासी माने जाने वाले आरसीपी सिंह ने साथ छोड़ दिया तो पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष रहे उपेंद्र कुशवाहा ने भी अलग रास्ता अख्तियार कर अलग पार्टी बना ली।
जदयू की प्रवक्ता रहीं सुहेली मेहता ने पार्टी छोड़ दी, तो पूर्व सांसद मीना सिंह ने भी जदयू को बाय-बाय बोल दिया। जदयू के प्रवक्ता रहे माधव आनंद ने भी जदयू से किनारा कर लिया और अलग राह पकड़ ली। इसके अलावा जदयू के शंभू नाथ सिन्हा ने भी पार्टी से नाता तोड़ लिया है।
इन नेताओं के जदयू से अलग होने के बाद आने वाले चुनावों पर क्या असर पड़ेगा, यह तो समय ही बताएगा, लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में नीतीश के लिए आगे की राह आसान नहीं है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


