Advertisement
ओडिशा ट्रेन हादसा: जिस स्कूल में था अस्थायी शवगृह, उसे तोड़कर दोबारा बनाया जाएगा

पांडियन ने कहा कि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बैठक में हाई स्कूल के पास स्थित प्राइमरी और एलिमेंट्रीस स्कूलों को ध्वस्त करने का निर्णय लिया गया।
जिलाधिकारी को विस्तृत योजना तैयार कर 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है।
बालासोर के कलेक्टर दत्तात्रेय भाऊसाहेब शिंदे ने कहा, 5टी परिवर्तन कार्यक्रम के तहत एक नया उच्च विद्यालय भवन बनाया जा रहा है और काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। अब, सरकार ने निर्देश दिया है कि इसके आसपास के प्राइमरी और एलिमेंट्री स्कूलों के पुराने एसबेस्टस भवन को पूरी तरह से ध्वस्त कर पुनर्विकास किया जाएगा।
हादसे में 275 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी और 1,000 से अधिक लोग घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद स्कूल को जल्दबाजी में एक अस्थायी मुर्दाघर में बदल दिया गया था।
बाद में शवों को कहीं और ले जाया गया और स्कूल की सफाई की गई। लेकिन छात्रों, शिक्षकों और जनता में डर को देखते हुए स्कूल के विध्वंस और उसके पुनर्निर्माण की मांग उठने लगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


