Advertisement
ओडिशा: सीएम माझी ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के साथ किया वन महोत्सव का शुभारंभ

ये एक अवसर है जब सभी मिलकर हरियाली बढ़ाने और प्रकृति को सहेजने का संकल्प लेते हैं।
वन एवं पर्यावरण मंत्री गणेश राम सिंह खुंटिया ने कहा कि राज्य सरकार वन क्षेत्र को बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कई अहम कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष लाखों पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें स्कूलों, कॉलेजों और गांवों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
यह विशेष अभियान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने के साथ मां के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को भी मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़ें और अपनी मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ वन एवं पर्यावरण मंत्री गणेश राम सिंह खुंटिया, भुवनेश्वर सेंट्रल के विधायक बाबू सिंह और भुवनेश्वर की मेयर सुलोचना दास भी मौजूद थीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्रों, पर्यावरण प्रेमियों और आम लोगों ने भाग लिया और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने का संकल्प लिया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


