Nutanpuri Goswami Teachers Association district president-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नूतनपुरी गोस्वामी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष

khaskhabar.com: रविवार, 21 अगस्त 2016 10:17 PM (IST)
नूतनपुरी गोस्वामी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष
बाड़मेर। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को राउप्रावि. संख्या 1 माल गोदाम रोड, प्रांगण में चुनाव पर्यवेक्षक प्रधानाचार्य डाक्टर लक्ष्मीनारायण जोशी एवं चुनाव अधिकारी व्याख्याता जूंझारसिंह लूणू की देखरेख मे हुए। नवीन जिला कार्यकारिणी मे नूतनपुरी गोस्वामी को जिलाध्यक्ष व घमडाराम कडवासरा को जिला मंत्री मनोनीत किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नूतनपुरी गोस्वामी ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन करते हुए कृष्ण सिंह राणीगांव - जिला संरक्षक, जूंझार सिंह राठौड़ - सभाध्यक्ष, खेताराम सेजू -उपसभाध्यक्ष, अगर सिंह राठौड़, राजेन्द्र चौधरी, नवलाराम ईसराम - वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, पृथ्वीराज जाखड़ -मुख्य प्रवक्ता, गोपीकिशन शर्मा प्रवक्ता, गीता खत्री, सेलजा शर्मा -जिला महिला मंत्री, गोसाईराम जाखड़, ईश्वरसिंह गंगासरा, अशोक गौड़, मुकेश केला जिला उपाध्यक्ष, महेश व्यास जिला कोषाध्यक्ष, खेताराम पोटलिया - कार्यालय मंत्री, कमल शर्मा राही, रोशन अबड़ा, पवन भारती संयुक्त मंत्री, चिमनाराम आसू, नरपत सिंह सोढ़ा, रामलाल कड़वासरा, गनी खां हालीपोत्रा - संगठन मंत्री, चूनपुरी - सह प्रवक्ता नियुक्त किए गए। इसी क्रम में उमावि. प्रतिनिधि - धनाराम चौधरी, प्रावि. प्रतिनिधि - जगदीश चन्द्र, प्रबोधक प्रतिनिधि -सुजाराम राईका, कवराराम डऊकिया, पैराटीचर्स प्रतिनिधि - अणच कौर, मदरसा प्रतिनिधि -झंडसिंह केरावा को नियुक्त किया गया। इसके अलावा सवाईलाल भार्गव, राकेश बोहरा, जितेन्द्र बागड़ा, रामस्वरूप खींची, बृजेश जोशी को कार्यकारिणी बनाया गया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement