Nurul Islam won from Basirhat by 3,33,547 votes, BJP candidate Rekha Patra lost-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बशीरहाट से नुरुल इस्लाम 3,33,547 वोट से जीते, बीजेपी उम्मीदवार रेखा पात्रा हारीं

khaskhabar.com: बुधवार, 05 जून 2024 3:09 PM (IST)
बशीरहाट से नुरुल इस्लाम 3,33,547 वोट से जीते, बीजेपी उम्मीदवार रेखा पात्रा हारीं
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस की बंपर जीत हुई है। इस बार टीएमसी ने एसके नूरुल इस्लाम को उम्मीदवार बनाया था और उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार रेखा पात्रा को करारी शिकस्त दी है। पश्चिम बंगाल में इस लोकसभा चुनाव में टीएमसी ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया है। इस बार के लोकसभा चुनाव में बशीरहाट सीट उत्तर 24 परगना जिले और पूरे बंगाल की राजनीति में सबसे ज्यादा चर्चित लोकसभा सीटों में से एक रही। क्योंकि इस बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र में ही संदेशखाली है, जो इस बार के लोकसभा चुनाव में बंगाल का सबसे बड़ा मुद्दा बना रहा। संदेशखाली के मुद्दे पर न सिर्फ बंगाल बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी काफी घमासान मचा। हालांकि अब नतीजों के बाद साफ हो गया है कि संदेशखाली के मुद्दे से तृणमूल कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं हुआ। यहां से टीएमसी उम्मीदवार एसके नूरुल इस्लाम ने 3 लाख 33 हज़ार 547 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की है।
इस सीट पर एसके नूरुल इस्लाम को 8 लाख 3 हज़ार 762 वोट पड़े, जबकि भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और संदेशखाली की पीड़िता रेखा पात्रा 4 लाख 7 हज़ार 215 वोट ही ला पाईं और दूसरे नंबर पर रहीं। यहां से तीसरे नंबर पर ऑल इंडिया सेक्यूलर फ्रंट के अख्तर रहमान बिस्वास 1 लाख 23 हज़ार 500 वोट लाकर तीसरे और सीपीआई (एम) के निरापद सरदार 77 हज़ार 899 वोट पाकर चौथे नंबर पर रहे है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement