Advertisement
आरएसएस प्रमुख के बयान पर एनएसयूआई का प्रदर्शन, तत्काल कार्रवाई की मांग

एनएसयूआई ने कहा कि आरएसएस और इसकी विचारधारा का एक धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक भारत में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस तरह की विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आग्रह किया।
एनएसयूआई का कहना है कि वे संविधान के धर्मनिरपेक्षता और एकता के मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और ऐसे किसी भी संगठन या व्यक्ति का विरोध करते रहेंगे, जो देश के सौहार्द को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करता है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने 13 जनवरी को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश की सच्ची स्वतंत्रता प्रतिष्ठित हुई। उनके अनुसार, 15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजों से राजनीतिक स्वतंत्रता मिलने के बाद उस विशिष्ट दृष्टि की दिखाई राह के मुताबिक लिखित संविधान बनाया गया, जो देश के ‘स्व' से निकलती है। लेकिन, यह संविधान उस वक्त इस दृष्टि भाव के अनुसार नहीं चला। भगवान राम, कृष्ण और शिव के प्रस्तुत आदर्श और जीवन मूल्य ‘भारत के स्व' में शामिल हैं और ऐसी बात नहीं है कि ये केवल उन्हीं लोगों के देवता हैं, जो उनकी पूजा करते हैं। आक्रांताओं ने देश के मंदिरों के विध्वंस इसलिए किए थे कि भारत का 'स्व' मर जाए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


