NSG anti-sniper squad to be deployed during President Trump visit Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राष्ट्रपति ट्रंप के दौरे के दौरान NSG के एंटी-स्निपर दस्ते रहेंगे तैनात, जैश ने जारी किया वीडियो

khaskhabar.com: रविवार, 16 फ़रवरी 2020 08:46 AM (IST)
राष्ट्रपति ट्रंप के दौरे के दौरान NSG के एंटी-स्निपर दस्ते रहेंगे तैनात, जैश ने जारी किया वीडियो
शीर्ष गणमान्य व्यक्ति साबरमती स्थित गांधी आश्रम का भी दौरा करेंगे। वे अहमदाबाद हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद यहां से आश्रम और फिर वहां से मोटेरा स्टेडियम जाएंगे। यहां से मार्ग में वह एक रोड शो करेंगे, जहां गणमान्य लोगों का स्वागत किया जाएगा। देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले विभिन्न झांकी की व्यवस्था भी की गई है। पुलिस उपायुक्त विजय पटेल ने मीडिया से कहा, "हवाईअड्डा क्षेत्र, रोड शो, साबरमती आश्रम और मोटेरा स्टेडियम के आसपास के क्षेत्र की पूरी निगरानी अहमदाबाद पुलिस द्वारा की जाएगी।"
उन्होंने कहा, "इसके मद्देनजर 25 से अधिक आईपीएस अधिकारी, 65 सहायक पुलिस आयुक्त, 200 पुलिस निरीक्षक, 800 पुलिस उप-निरीक्षक और लगभग दस हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।"
पटेल ने कहा, "स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की टीमें पहले ही यहां शहर में पहुंच गई है और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर रही है। एनएसजी कमांडो की एंटी-स्निपर यूनिट्स को तैनात किया जाएगा।"
--आईएएनएस

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement