NSE hit by technical glitch, trade halted-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में तकनीकी गडबडी, बाधित रहा कारोबार

khaskhabar.com: सोमवार, 10 जुलाई 2017 2:54 PM (IST)
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में तकनीकी गडबडी, बाधित रहा कारोबार
मुंबई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तकनीकी गड़बड़ी दर्ज की गई, जिसके कारण कारोबार प्रभावित हुआ। हालांकि इसे अब बहाल कर लिया गया है। गडबडी की वजह से शुरुआती सत्र में नकदी के साथ-साथ वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) कारोबार प्रभावित हुआ। स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक, नकदी और एफएंडओ श्रेणी में तकनीकी गडबडी से पहुंची बाधा को दुरुस्त कर लिया गया है। एनएसई का कहना है कि इसकी सभी श्रेणियों ने दोपहर 12.30 बजे कारोबार दोबारा शुरू हो गया। इससे पहले एनएसई की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, नकदी बाजार में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से एनएसई के नकद एवं एफएडओ श्रेणी दोनों में कारोबार बाधित रहा। एनएसई की तकनीकी टीम मामले की जांच कर रही है। एनएसई में इस तकनीकी गड़बड़ी का उस समय पता चला, जब एनएसई शेयर बाजार की दरें बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के मूल्य दरों के समान नहीं रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement