Advertisement
बिहार में अब इफ्तार पार्टी को लेकर मचेगा सियासी घमासान!

कांग्रेस और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) द्वारा भी इफ्तार पार्टियों का आयोजन होता रहा है, लेकिन अब तक इसकी घोषणा नहीं हुई है।
हाल के दिनों में रामनवमी पर्व को लेकर हुई हिंसा को लेकर जिस तरह भाजपा आक्रामक नजर आ रही है उससे यह तय माना जा रहा है कि इस दावत-ए-इफ्तार के बाद सियासत भी खूब होगी।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले जदयू के एमएलसी खालिद अनवर द्वारा इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल होने को लेकर विपक्ष पहले से ही निशाना साध रहा है। दरअसल, अनवर ने इफ्तार पार्टी के लिए लगे पंडाल में लालकिला की आकृति वाला बैक ग्राउंड बनवाया था। इसी मंच पर मुख्यमंत्री के बैठने की व्यवस्था की गई थी।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


