Now Pakistan will encircle India targeting Modi and RSS ideology Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब मोदी,संघ को लेकर भारत को घेरेगा पाक

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अक्टूबर 2016 3:55 PM (IST)
अब मोदी,संघ को लेकर भारत को घेरेगा पाक
उधर, दूसरी ओर पाकिस्तान ने भारत के घरेलू मामलों में दखल देने की धमकी दी है। कश्मीर मसले पर पाक पीएम के विशेष दूत मुसाहिद हुसैन सैयद ने अमेरिका में कहा कि भारत बलूचिस्तान का मुद्दा उठाने से बाज आए, नहीं तो वह भी भारत के घरेलू मामलों में दखल देगा। सैयद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बलूचिस्तान पर दिए गए बयान का हवाला देते हुए कहा, ‘अगर भारत बलूचिस्तान का मुद्दा उठाना नहीं छोड़ेगा तो हम भी खालिस्तान, नगालैंड, त्रिपुरा, असम, सिक्किम और माओवाद से जुड़े मामले को उठाना शुरू कर देंगे। हम ऐसा नहीं कर रहे हैं, क्योंकि यह पड़ोसी देश के आतंरिक मामले में दखल होगा। लेकिन जब आप ही खेल के नियम बदलेंगे तो पाकिस्तान भी जैसे को तैसा जवाब देगा।’ सैयद ने कहा, ‘पाकिस्तान आपसी संबंधों को मजबूत बनाने और बातचीत फिर से बहाल करने के लिए कुछ भी करने को तैयार है।’

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement