Now ED seized new notes of worth Rs 93 lakh -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब ईडी ने बरामद किए 93 लाख रुपये के नए नोट

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 दिसम्बर 2016 10:35 AM (IST)
अब ईडी ने बरामद किए 93 लाख रुपये के नए नोट
नई दिल्ली। कर्नाटक में ईडी ने कार्रवाई में 93 लाख रुपये की ब्लैक मनी बरामद की है। नोटबैन के बाद पूरे देशभर में काले धन वालों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई की जा रही है। उसी क्रम में यह भी सामने आया है। जहां कर्नाटक में प्रवर्तन निदेशालय ने सात दलालों से ग्राहक बनकर 93 लाख रुपये बरामद किए है। फिलहाल ईडी आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी इन दलालों के सामने ग्राहक बन कर गए थे और 1000 और 500 रुपये के पुराने नोटों को चेंज करने की बात की। जब डील फायनल हुआ तो प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने दलालों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी।

चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement