Now direct helicopter service from Srinagar to Panjtarni for Amarnath pilgrims-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब अमरनाथ यात्रियों के लिए श्रीनगर से पंजतरणी के लिए सीधी हेलीकॉप्टर सेवा

khaskhabar.com: मंगलवार, 12 जुलाई 2022 08:18 AM (IST)
अब अमरनाथ यात्रियों के लिए श्रीनगर से पंजतरणी के लिए सीधी हेलीकॉप्टर सेवा
श्रीनगर । श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने तीर्थयात्रियों के लिए श्रीनगर से पंजतरणी के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इससे पहले, श्रीनगर से नीलग्रथ/पहलगाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं उपलब्ध थीं और वहां से यात्री को पंजतरणी के लिए अलग टिकट की आवश्यकता होती थी। अब श्रीनगर से पंजतरणी और पंजतरनी से श्रीनगर के लिए सीधी टिकट बुक की जा सकती है। श्रीनगर से पंजतरणी का एकतरफा किराया 14,500 रूपये है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement