नई दिल्ली। डाक विभाग ने उससे जु़डी शिकायतों के लिए सोमवार को एक टोल फ्री
नंबर1924 जारी किया है और कहा कि नीतिगत मसलों को छोडकर अन्य शिकायतों का
समाधान एक कार्यदिवस में किया जाएगा।
केंद्रीय संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने दिल्ली में डाक भवन में इस सेवा का
उद्घाटन करते हुए कहा कि फिलहाल 3 भाषाओं हिन्दी, अंग्रेजी और मलयालम में
यह हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है। जल्द ही इसका विस्तार संविधान की 8वीं
अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में करने की योजना है।
भारतीय डाक हेल्पलाइन केंद्र डाक भवन में ही बनाया गया है।