note were flowing into river like this-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी: कालाधन धीरे धीरे बाहर आ रहा है, नहर में बह रहे थे लाखों रुपए...

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 08:36 AM (IST)
नोटबंदी: कालाधन धीरे धीरे बाहर आ रहा है, नहर में बह रहे थे लाखों रुपए...
नई दिल्ली। देश में नोटबंदी के बाद कालाधन धीरे धीरे बाहर आ रहा है। बंद हो चुके नोटों को कोई इसे जला रहा है तो कोई इसे नदी में बहा रहा है। ऐसा कही एक मामला हल्‍द्वानी के कालाढूंगी क्षेत्र में भी सामने आया है। यहां नहर में एक हजार और पांच सौ रुपये के कई पुराने नोट बहते मिले। इन्‍हें लेने के लिए लोग नहर में उतर आए। काठगोदाम से लामचोड़ जाने वाली नहर में 500 और 1000 के पुराने नोट बहकर आने लगे। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। करीब दो किमी के दायरे में सैंकड़ों लोग नहर में उतरकर नोट ढूढ़ने लगे। वहीं कई लोगों को 500 से लेकर दो लाख तक के 500 और 1000 के नोट मिले हैं। काठघरिया चोराहे से लेकर चौपला तक लोगों की भीड़ जुटी रही। इनसे जाम भी लग गया। एलआइयू, पुलिस और स्पेशल ब्रांच भी मौके पर पहुंच गई। नोटों के मिलने का सिलसिला जारी है। करीब छह बजे काठघरिया चौराहे पर रहने वाले कुछ मजदूरों ने नोट बहकर आते देखा। मजदूर परिवार के साथ नहर में घुस गए। कुछ ही देर में पूरे इलाके में नोट बहकर आने की खबर उड़ गई। चौपला से लेकर काठघरिया तक लोग नहर मे घुसकर नोट ढूढ़ने लगे। इससे प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। पुलिस के साथ ही खुफिया एजेंसियां भी मौके पर पहुंच गई। कई लोगों को नोट मिलते गए तो नहर में घुसने वाले भी बढ़ते चले गए। नोट किसने और कहां डाले अभी तक पता नहीं चल पाया है। बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement