Note ban: Now get Rs 2000 cash from petrol pumps, note exchange limit is rs 2000 from today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

686पेट्रोल पंपों पर कैश सुविधा शुरू,लें2000/-

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 7:40 PM (IST)
686पेट्रोल पंपों पर कैश सुविधा शुरू,लें2000/-
नई दिल्ली। पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार शाम 4 बजे तक देशभर में 686 पेट्रोल पंपों पर कैश सुविधा शुरू हो चुकी है। पेट्रोल पंप 24 नवंबर तक 500 और 1000 के पुराने नोट भी स्वीकार करेंगे। पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया है कि पेट्रोलियम पदार्थों की देश में कोई कमी नहीं है और लोग आवश्यकता अनुसार खरीदें। इसके लिए क्रेडिट, डेबिट कार्ड और मोबाइल वॉलेट भी यूज कर सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के साथ यह सेवा शुरू की है। पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, अभी तक जिन पेट्रोल पंपों पर कैश दिया जा रहा है उनमें से 350 आईओसीएल, 266 बीपीसीएल और 70 एचपीसीएल के हैं। 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद किए जाने के बाद से लोगों को हो रही परेशानी को कम करने के लिए यह पहल की गई है। एसबीआई चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य ने गुरुवार को तीनों तेल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें यह निर्णय लिया गया था कि जिन पेट्रोल पंप पर एसबीआई की पीओएस मशीन मौजूद हैं वहां डेबिट कार्ड स्वाइप के जरिए लोगों को 2000 रुपये कैश दिया जाए।
पीओएस मशीनें आमतौर पर डेबिट या क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। शुरुआत में 2500 पेट्रोल पंप पर यह सेवा देने की कोशिश की जा रही है। इसमें ग्रामीण इलाकों के पंप भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इसे विस्तार देकर 20,000 केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। यह सुविधा 24 नवंबर के बाद भी जारी रहेगी। प्रतिदिन 2000 रुपये लिए जा सकते हैं।


अब आपको कैश निकलवाने के लिए एटीएम या बैंक की लाइनों में खडे रहने की जरूरत नहीं है। पेट्रोल पंप पर जाकर आप अपने डेबिट कार्ड से कैश निकलवा सकते हैं। आप पेट्रोल पंप पर अपना डेबिट कार्ड स्वाइप करके 2000 रुपये तक नकदी ले सकते हैं, लेकिन फिलहाल ये सुविधा देश के करीब 2,500 पेट्रोल पंपों पर ही मिलेगी।
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement