तिरुपति मंदिर के लिए भी मुसीबत नोटबंदी, चढ़ावे में आए 4 करोड़ के पुराने नोट
khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 मार्च 2017 12:28 PM (IST)
मंदिर के लिए यह समस्या इसलिए भी बड़ी है, क्योंकि सरकार एक कानून को
अधिसूचित कर चुकी है, जिसके तहत 10 से ज्यादा संख्या में बंद किए जा चुके
नोटों को रखना अपराध है, जिसके लिए कम से कम जुर्माना 10,000 रुपये
निर्धारित किया गया है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के कार्यकारी अधिकारी
डी संबाशिवा राव ने बताया कि पुरानी मुद्रा में चार करोड़ रुपये से अधिक की
राशि मंदिर में चढ़ाई गई है। मंदिर प्रशासन ने सरकार और भारतीय रिजर्व
बैंक को इस बाबत पत्र लिखा है।