Advertisement
राहुल गांधी नहीं, प्रधानमंत्री मोदी कर रहे संविधान की रक्षा : गिरिराज सिंह

बता दें कि राहुल गांधी बुधवार को बिहार के दौरे पर थे। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महागठबंधन की ओर से आयोजित विरोध मार्च में शिरकत की। हालांकि, ‘बिहार बंद’ के दौरान पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को राहुल गांधी की गाड़ी पर चढ़ने से रोक दिया गया था।
इस मामले के तूल पकड़ने के बाद सांसद पप्पू यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा, "हमें वाहन पर चढ़ने नहीं दिया गया, अंदर सभी लोग कांग्रेस से थे। यह मेरी जिंदगी की लड़ाई है, मेरे समाज की लड़ाई है। यह संविधान की रक्षा और अल्पसंख्यकों के दर्जे की लड़ाई है। इसमें सम्मान और अपमान की क्या बात है? कहीं कोई अपमान की बात नहीं है, हम लोगों का संबंध सीधे मतदाताओं से है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


