Advertisement
भारत-यूएस संबंध नहीं, यह है भारतीय अमेरिकियों के लिए सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा, सर्वे में खुलासा

हालांकि सर्वे में शीर्ष मुद्दों पर दलीय विभाजन दिखा। अर्थव्यवस्था की स्थिति, कीमतों और नौकरियां, 39 प्रतिशत रिपब्लिकन उत्तरदाताओं के लिए प्राथमिक चिंता थी। वहीं इन सभी मुद्दों को 24 प्रतिशत डेमोक्रेटिक उत्तरदाताओं ने सबसे बड़ा माना।
19 प्रतिशत डेमोक्रेट और 5 प्रतिशत रिपब्लिकन ने गर्भपात को सबसे अहम मुद्दा बताया।
इस ऑनलाइन सर्वे में 18 सितंबर से 15 अक्टूबर, 2024 के बीच 714 भारतीय-अमेरिकी नागरिकों ने भाग लिया और इसे वाईओयूजीओवी ने कार्नेगी के लिए किया।
सर्वे में शामिल 10 फीसदी लोगों ने इमिग्रेशन को शीर्ष मुद्दा बताया; 9 प्रतिशत ने स्वास्थ्य सेवा को; 8 प्रतिशत ने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण को; 7 फीसदी ने नागरिक स्वतंत्रता को; 6 प्रतिशत ने अपराध को; 5 फीसदी ने टैक्स और सरकारी खर्च को; 4 प्रतिशत ने अमेरिका-भारत संबंधों को; 4 प्रतिशत ने शिक्षा को; और 4 फीसदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा को भी शीर्ष मुद्दा बताया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


