North Korea will not do now missile attack on Guam, try to reconcile-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तर कोरिया अभी नहीं करेगा गुआम पर मिसाइल हमला, सुलह की कोशिश जारी

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 अगस्त 2017 6:06 PM (IST)
उत्तर कोरिया अभी नहीं करेगा गुआम पर मिसाइल हमला, सुलह की कोशिश जारी
उत्तर कोरिया। प्योंगयांग के सरकारी मीडिया ने आज एक बड़ी जानकारी देते हुए बताया है कि उत्तर कोरिया ने गुआम पर मिसाइल दागने के अपने निर्णय को फिलहाल टाल दिया है। खबरों के मुबातिक उत्तर कोरिया अभी अमेरिका के अगले रुख का इंतजार कर रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने सोमवार को उत्तरी सैन्य कमांड का निरीक्षण किया था। किम ने गुआम पर 4 मिसाइल दागने की योजना को देखा था। ​रिपोर्ट के अनुसार किम ने यह कहा है कि अगर अमेरिका कोरिया प्रायद्वीप पर कोई हिमाकत करता है तब हम पहले से घोषित अपने निर्णय पर फैसला ले लेंगे। बताया जाता है कि चीन ने भी उत्तर कोरिया से परमाणु कार्यक्रम रोकने का आग्रह किया है। दूसरी ओर, अमेरिका और दक्षिण कोरिया से सैन्य अभ्यास रोकने को भी कहा गया है ताकि तनाव को कम किया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement