North Korea hit by 3.4 magnitude earthquake, Fear of nuclear testing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तर कोरिया में 3.4 तीव्रता का भूकंप, परमाणु परीक्षण किए जाने की आशंका

khaskhabar.com: शनिवार, 23 सितम्बर 2017 5:10 PM (IST)
उत्तर कोरिया में 3.4 तीव्रता का भूकंप, परमाणु परीक्षण किए जाने की आशंका
प्योंगयांग। उत्तर कोरिया में शनिवार को 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। आशंका जताई जा रही है कि उत्तर कोरिया लगातार परमाणु और मिसाइलों का परीक्षण कर रहा है। दक्षिण कोरिया की मौसम संबंधी एजेंसी और चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तरी हैमयांग प्रांत के किलजू इलाके में झटके महसूस किए गए।बताया जा रहा है कि सुबह 8.30 बजे भूकंप आया। चीनी समाचार एजेंसी ने आशंका जताई है कि यह एक तरह का विस्फोट हो सकता है। इस भूकंप का केंद्र उत्तर कोरिया के एक परमाणु परीक्षण स्थल के करीब बताया गया है। हालांकि, दक्षिण कोरिया के मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि यह भूकंप हो सकता है। उत्तर कोरिया पिछले कई हफ्तों से लगातार परीक्षण कर रहा है। आपको बता दें कि उत्तर कोरिया में इस महीने की शुरुआत में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। तब दुनियाभर में अनुमान लगाया गया था कि उत्तर कोरिया ने कोई ताकतवर टेस्ट किया होगा। बाद में वहां की सरकारी मीडिया ने हाइड्रोजन बम का टेस्ट किए जाने की पुष्टि की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement