Advertisement
ट्रंप के एपीईसी समिट में शामिल होने से हफ्तेभर पहले उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल

इसके साथ ही अधिकारी इस संभावना पर विचार कर रहे हैं कि ये मिसाइलें वही सामरिक बैलिस्टिक मिसाइलें थीं जिनका उत्तर कोरिया ने सितंबर 2024 में परीक्षण किया था।
सूत्रों का मानना है कि मिसाइलें पूर्वी सागर की बजाय अंतर्देशीय क्षेत्र में गिरी होंगी। बता दें, इससे पहले उत्तर कोरिया ने पिछली बार 8 मई और 22 मई को पूर्वी सागर की ओर छोटी दूरी की बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें दागी थीं।
जेसीएस ने एक रिलीज में कहा, "हमारी सेना ने अतिरिक्त लॉन्च की संभावना को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है और अमेरिका और जापान के साथ प्रासंगिक जानकारी साझा करते हुए एक दृढ़ तत्परता बनाए हुए है।"
जून में राष्ट्रपति ली जे म्युंग के पदभार ग्रहण करने के बाद से यह उत्तर कोरिया का पहला मिसाइल प्रक्षेपण है और इस साल अब तक का पांचवां बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च है।
यह लॉन्च दक्षिण कोरिया द्वारा 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होने वाले एपेक शिखर सम्मेलन की मेजबानी से पहले हुआ है। एपेक समिट में राष्ट्रपति ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग दक्षिण कोरिया का दौरा करने वाले हैं।
लगभग पांच महीनों में उत्तर कोरिया की ओर से पहला मिसाइल लॉन्च किया गया है। माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया उकसावे की गतिविधि जारी रखेगा। दूसरी ओर, नॉर्थ कोरिया परमाणु-सशस्त्र राष्ट्र के रूप में अमेरिका से मान्यता प्राप्त करने की कोशिश में लगा हुआ है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


