Advertisement
नोएडा सेक्टर-150 हादसा: इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के बाद फॉरेंसिक जांच, कई सवाल खड़े

फॉरेंसिक टीम ने सड़क की सतह, मिट्टी, टूटे हुए पत्थरों और सुरक्षा इंतजामों की भी जांच की। मौके पर सुरक्षा रेलिंग या ठोस बैरिकेडिंग की कमी है, जिसे हादसे की एक बड़ी वजह माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले में गठित एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) की रिपोर्ट में फॉरेंसिक टीम की फैक्ट फाइंडिंग अहम भूमिका निभाएगी। फॉरेंसिक जांच से यह स्पष्ट करने की कोशिश की जा रही है कि हादसा लापरवाही, खराब सड़क निर्माण, सुरक्षा मानकों की अनदेखी या किसी तकनीकी खामी की वजह से हुआ। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और फॉरेंसिक टीम से लगातार जानकारी लेते रहे।
मौके पर अधिकारी नोट्स लेते और घटनास्थल की स्थिति को गंभीरता से देखते नजर आ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और वैज्ञानिक तरीके से की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और जिम्मेदारों को चिन्हित किया जा सके।
इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। लोग इस हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल फॉरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए तथ्यों को एसआईटी को सौंपा जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई और रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
प्रशासन का दावा है कि जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


