No proposal to withdraw cheque book facility: finance ministry -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चेक बुक की सुविधा को खत्म करने का कोई प्रस्ताव नहीं : वित्त मंत्रालय

khaskhabar.com: गुरुवार, 23 नवम्बर 2017 10:08 PM (IST)
चेक बुक की सुविधा को खत्म करने का कोई प्रस्ताव नहीं : वित्त मंत्रालय
नई दिल्ली। डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए ‘चेकबंदी’ की खबरों को वित्त मंत्रालय ने अफवाह करार दिया है। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि बैंक चेकबुक सुविधा को खत्म करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को ट्वीट किया कि बैंकों से चेक बुक की सुविधा को खत्म करने के लिए किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा सरकार इस बात की पुष्टि करती है कि चेकबुक सुविधा खत्म करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। ट्वीट में ये भी कहा गया, मीडिया में कुछ जगहों पर कहा जा रहा है कि सरकार आने वाले वक्त में चेकबुक सुविधा को खत्म कर सकती है, ताकि डिजिटल ट्रांजैक्शंस को बढ़ाया जा सके। लेकिन, सरकार इन खबरों को नकारती है। आपको बता दें कि इसी सप्ताह मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार चेकबंदी करने जा रही है। कन्फीड्रेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के सेक्रेटरी जनरल प्रवीण खंडेवाल ने एक न्यूज एजेंसी को बताया था कि इसकी पूरी संभावना है कि निकट भविष्य में सरकार डिजिटल ट्रांजैक्शंस को बढ़ावा देने के लिए चेक बुक व्यवस्था को खत्म कर दे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement