Advertisement
आप विधायकों को कोई ऑफर नहीं, झूठे आरोप लगाने की बजाय नाम बताएं केजरीवाल - भाजपा

उन्होंने कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया को यह बताना चाहिए कि ऑपरेशन लिकर गेट में कितना कमाया और यह माल कहां गया?
भाजपा प्रवक्ता ने शराब घोटाले को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से छह सवाल पूछते हुए कहा कि इधर उधर की बात कहने की बजाय उन्हें इन सवालों का सीधा जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया के भ्रष्टाचार के सबूत मौजूद है, जांच हो रही है और और वो बच नहीं सकते हैं और जिस भड़के हुए अंदाज में आप नेता प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं, जिस प्रकार की बौखलाहट आम आदमी पार्टी में विगत कुछ दिनों से देखने को मिल रही है, इसमें किसी प्रकार का संशय नहीं है कि मनीष सिसोदिया को लेकर आम आदमी पार्टी घिरी नजर आ रही है।
पात्रा ने केजरीवाल को इस घोटाले का किंगपिन बताते हुए कहा कि केजरीवाल बताएं कि इस मामले की जानकारी उन्हें थी या नहीं, उन्होंने नई आबकारी नीति की फाइल देखी थी या नहीं ?
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


