No more waiting for dead bodies of corona suspects in Delhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोरोना संदिग्धों के शवों के लिए परिजनों को अब नहीं करना होगा इंतजार

khaskhabar.com: सोमवार, 15 जून 2020 07:56 AM (IST)
कोरोना संदिग्धों के शवों के लिए परिजनों को अब नहीं करना होगा इंतजार
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना संदिग्धों की मौत के बाद अब रिपोर्ट का इंतजार किए बगैर शवों को परिवार को सौंपना होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बाबत दिल्ली सरकार को पत्र लिखा है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. राजीव गर्ग ने रविवार को दिल्ली के मुख्य सचिव से कहा है कि शवों को तुरंत परिवार वालों को सौंपना सुनिश्चित किया जाए। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. राजीव गर्ग ने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि "यह मुद्दा उठ रहा है कि कोविड-19 की रिपोर्ट के इंतजार में परिवारवालों को संदिग्धों के शवों को नहीं सौंपा जा रहा है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि ऐसे संदिग्धों के शवों को तुरंत परिवार को सौंपना सुनिश्चित किया जाए। बगैर रिपोर्ट का इंतजार किए ही परिवार को शव दिए जाएं।" स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक ने कहा है कि शवों का अंतिम संस्कार मंत्रालय की गाइडलाइंस के अनुसार ही पूरी सावधानी से कराया जाए। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक ने कहा है कि अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो फिर संपर्क के व्यक्तियों की तलाश कर उचित कार्रवाई की जाए। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement