Advertisement
महाराष्ट्र में वीवीपैट की गिनती में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई : चुनाव आयोग

आयोग ने कहा, "हर विधानसभा क्षेत्र में पांच पोलिंग स्टेशन के वोटों की गिनती के बाद कहीं भी उम्मीदवारों को ईवीएम में मिले वोट और वीवीपैट मशीन की पर्ची में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई।" उसने बताया कि सभी 36 जिलों से जिला निर्वाचन अधिकारियों की रिपोर्ट आ चुकी है।
चुनाव आयोग का कहना है कि इस प्रक्रिया के पूरी होने से संबंधित दस्तावेज पर सभी उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए हैं। यह पूरी प्रक्रिया एक अलग कमरे में हुई है, जहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे में कैद की गई है और उसकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी गई है।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जब तक पांच पोलिंग स्टेशनों पर वीवीपैट और ईवीएम के वोटों के मिलान की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, विधानसभा क्षेत्र की गिनती प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाती और न ही चुनाव परिणाम की घोषणा की जाती है। चुनाव आयोग ने कहा कि सभी 288 विधानसभा सीटों पर इस प्रक्रिया का सख्ती से पालन किया गया है।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी ने ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। खासकर कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) ने भविष्य में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग की है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


