Advertisement
सेंट्रल विस्टा परियोजना के लिए कोई ऐतिहासिक इमारत ध्वस्त नहीं की जाएगी

उन्होंने कहा पहले सदन के कर्मचारियों के लिए भवन तैयार होगा, फिर जर्जर हो चुकी पुरानी इमारत को ढहा दिया जाएगा।
मंत्रालय द्वारा फरवरी में जारी बयान के अनुसार, राजपथ के आसपास के क्षेत्र सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के पुनर्विकास पर काम शुरू हो गया है।
सेंट्रल विस्टा एवेन्यू उत्तर और दक्षिण ब्लॉक से इंडिया गेट तक शुरू होता है, जिसमें राजपथ, इसके आस-पास के लॉन और नहरें, पेड़ों की कतारें, विजय चौक और इंडिया गेट प्लाजा के साथ तीन किमी लंबा खंड है।
बयान के अनुसार, आजादी के बाद सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में कुछ संशोधन किए गए हैं, जिसके बाद परि²श्य बदल दिया गया है। यहां 1980 के दशक में पेड़ों की नई पंक्तियों को जोड़ा गया और उत्तर-दक्षिण कनेक्टिविटी में सुधार के लिए एक नई सड़क रफी अहमद किदवई मार्ग का निर्माण किया गया है।
सरकार ने पिछले साल 10 नवंबर को 608 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के पुनर्विकास के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
दिल्ली शहरी कला आयोग, विरासत संरक्षण समिति, सेंट्रल विस्टा समिति और अन्य स्थानीय निकायों से अपेक्षित अनुमति प्राप्त की गई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


