No floor test till next order in Tamil Nadu assembly: Madras High Court-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तमिलनाडु विधानसभा में अगले आदेश तक कोई बहुमत परीक्षण नहीं: HC

khaskhabar.com: बुधवार, 20 सितम्बर 2017 5:46 PM (IST)
तमिलनाडु विधानसभा में अगले आदेश तक कोई बहुमत परीक्षण नहीं: HC
चेन्नई। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (एआईएडीएमके) के 18 बागी विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने पर रोक लगाए बिना मद्रास उच्च न्यायालय ने बुधवार को आदेश दिया कि तमिलनाडु विधानसभा में अगले आदेश तक कोई बहुमत परीक्षण नहीं किया जाएगा। न्यायमूर्ति एम. दुरईस्वामी ने यह आदेश टी.टी.वी. दिनाकरन के प्रति वफादारी रखने वाले विधायकों की याचिका पर दिया। दिनाकरन गुट के विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष पी. धनपाल द्वारा सोमवार को उन्हें अयोग्य करार दिए जाने को अदालत में चुनौती दी है। न्यायाधीश ने बहुमत परीक्षण पर रोक की अवधि को विस्तार देते हुए यह भी आदेश दिया कि विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने से रिक्त हुई सीटों पर कोई उपचुनाव नहीं होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement