Advertisement
'निजता और अधिकारों से समझौता नहीं', WHO के नियमों पर अमेरिका ने जताई आपत्ति

बयान में कहा गया कि डब्ल्यूएचओ ने जो नए नियम बनाए हैं, उनकी भाषा साफ नहीं है और उनमें स्पष्टता की कमी है। इससे भ्रम पैदा हो सकता है। साथ ही दावा किया कि हमारी एजेंसियां हमेशा अमेरिकी नागरिकों को पहली प्राथमिकता देती हैं, उनके हित में काम करती हैं। ऐसे में हम किसी भी अंतरराष्ट्रीय नियम को बर्दाश्त नहीं करेंगे जो लोगों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, निजता या व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन करती हो।
गौरतलब है कि जिनेवा में जून 2024 में डब्ल्यूएचओ ने जो स्वास्थ्य समझौता अपनाया था, उसका उद्देश्य था कि अगली महामारी की स्थिति में दुनिया भर में दवाएं, टीके और इलाज की तकनीकें सभी देशों को बराबर मिलें।
डब्ल्यूएचओ का मानना है कि कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी से सीख लेते हुए यह जरूरी है कि भविष्य में किसी भी महामारी से लड़ने के लिए सभी देशों के बीच सहयोग और संसाधनों का न्यायपूर्ण वितरण हो। हालांकि अमेरिका का कहना है कि वह अंतरराष्ट्रीय सहयोग के पक्ष में है, लेकिन वह किसी ऐसे समझौते को नहीं मानेगा जो देश की संप्रभुता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों से समझौता करता हो। इस फैसले से वैश्विक स्वास्थ्य सहयोग पर असर पड़ सकता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


