Advertisement
नीतीश ने 1239 नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को प्रदान किया नियुक्ति प्रमाण पत्र

उन्होंने पुलिस महानिदेशक को निर्देश देते हुये कहा कि शेष 78 हजार पुलिस बल की बहाली जल्द कराएं। अगले 6 महीने में बचे हुए पदों की बहाली प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने कहा कि हमने पुलिसिंग सिस्टम को ठीक किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि थाना के कार्यों को दो भागों, केसों के अनुसंधान और विधि व्यवस्था को अलग-अलग किया गया, जिससे कार्यों का त्वरित और बेहतर ढंग से निष्पादन किया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में सात निश्चय-2 के अंतर्गत हम लोगों ने 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने की बात कही थी। अब तक 24 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। 10 लाख लोगों को और रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। 10 लाख नौकरी देने की जो बात कही गई थी, उसमें 7 लाख 16 हजार लोगों को नौकरी दी जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि सभी वर्गों एवं धर्मों के लोगों को नौकरी और रोजगार दिया जा रहा है, इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि सभी लोगों के सहयोग से राज्य तरक्की कर रहा है। केंद्र सरकार भी बिहार को काफी सहायता दे रही है। सबके सहयोग से बिहार को विकसित प्रदेश बनाएंगे, बिहार और आगे बढ़ेगा।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक आलोक राज ने नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को विभागीय शपथ तथा मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने मद्य निषेध की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी तथा पुलिस महानिदेशक आलोक राज ने भी संबोधित किया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


