khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 11:05 AM (IST)
राजद प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव ने भी जयललिता के
निधन पर शोक जताया। लालू ने ट्वीट कर कहा, देश को उनके जैसे गरीबों के हक
के लिए लडऩे वाली मजबूत नेता की कमी खलेगी। अम्मा एक लोकप्रिय, निर्भीक और
मजबूत नेता थीं।
बिहार के कई अन्य पार्टी के नेताओं ने भी जयललिता के निधन
पर शोक जताया है। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता का सोमवार रात को
निधन हो गया था। उन्हें एक दिन पहले ही दिल का दौरा पड़ा था।
# हिन्दु विवाह, मुस्लिम निकाह एक साथ, देखिए रोचक तस्वीरें...