Nitish Kumar says, Bihar should be granted special category status-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले : नीतीश, JDU का BJP से कोई मतभेद नहीं

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 मई 2019 5:43 PM (IST)
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले : नीतीश, JDU का BJP से कोई मतभेद नहीं
पटना। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा मंगलवार रात को आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य को विशेष दर्जा दिया जाना चाहिए। जनता दल युनाइटेड (जद-यु) अध्यक्ष ने यहां मीडिया से कहा कि हम अब भी बिहार को विशेष दर्जा दिलाने के पक्ष में हैं। यह मुद्दा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम इस मुद्दे को उठाते रहेंगे। नीतीश कुमार ने अनुच्छेद 370 हटाने की भारतीय जनता पार्टी की मांग को लेकर मतभेद के बारे में कहा, इसमें कोई अंतर्विरोध नहीं है। हमने हमेशा यही कहा है कि अनुच्छेद 370 को नहीं हटाया जाना चाहिए, यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू नहीं किया जाना चाहिए, अयोध्या विवाद को आपसी सहमति/अदालत के हस्तक्षेप के जरिए सुलझाया जाना चाहिए। हमने भाजपा के साथ जब गठजोड़ किया था, तभी से हम इन बातों पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा उनका रुख जानती है, लेकिन दोनों दलों के बीच कोई मतभेद नहीं है। नीतीश ने लोकसभा चुनाव में राजग की जीत पर भी पूरा भरोसा जताया।
(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement