nitish kumar greets Modi Govt on demonetisation anniversary -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी की पहली वर्षगांठ पर बिहार सीएम नीतीश ने दी केंद्र को बधाई

khaskhabar.com: बुधवार, 08 नवम्बर 2017 4:24 PM (IST)
नोटबंदी की पहली वर्षगांठ पर बिहार सीएम नीतीश ने दी केंद्र को बधाई
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नोटबंदी को कालेधन पर प्रभावकारी कदम बताते हुए बुधवार को इसके एक साल पूरे होने पर केंद्र सरकार को बधाई दी है। नीतीश ने बुधवार को ट्वीट किया, नोटबंदी से काला धन पर प्रभावकारी कार्रवाई हुई है और बेनामी संपत्ति पर भी हमला शुरू हो गया है। केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी लागू करने के एक साल पूरे होने पर कांग्रेस, राजद सहित कई विपक्षी दल नोटबंदी को जनविरोधी करार देते हुए आज के दिन को काला दिवस के रूप में मना रहे हैं, वहीं भाजपा आठ नवंबर को कालाधन मुक्ति दिवस के रूप में मना रही है। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने बिहार में महागठबंधन की सरकार रहने के बावजूद केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार के नोटबंदी के निर्णय का समर्थन किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement